बाढ़ पर शासन की नजर, मंत्री ने लिया जायजा देखें पूरी रिपोर्ट


सिकन्दरपुर, बलिया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बुधवार को सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र डुहा बिहरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरयू नदी इस समय घटाव पर है। 

लेकिन एहतियातन दौरा किया जा रहा है। ताकि जमीनी हकीकत पता चल सके बाढ़ की चपेट में आए किसानों की फसलों का जो भी नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री बाढ़ के प्रति काफी गंभीर हैं उनके निर्देश पर ही 2 दिनों से जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है। 


जब तक बाढ़ आने की संभावना रहेगी, तब तक इस पर नजर रखा जाएगा, ताकि जान माल का नुकसान ना हो। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाहू, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अच्छेलाल यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश राजभर, संतोष श्रीवास्तव सहित आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments