इंडिया का वैक्सीन मीटर: भारत में लगातार दूसरे दिन घटा वैक्सीनेशन, 24 घंटे में दिए गए 29 लाख वैक्सीन डोज

भारत में वैक्सीनेशन की रफ्तार पिछले दो दिन से कम हो रही है। 8 अप्रैल सुबह सात बजे तक बीते 24 घंटे में 29 लाख से ज्यादा डोज दिए गए। 29 लाख डोज में से 26.9 लाख पहले डोज दिए गए। वहीं, 2.8 लाख दूसरे डोज दिए गए। वैक्सीनेशन का ये आंकड़ा पिछले दिन के मुकाबले करीब 4 लाख कम है। 7 अप्रैल को 24 घंटे में 33 लाख तो 6 अप्रैल की सुबह 24 घंटे में 43 लाख डोज दिए गए थे।

आप भी जानिए 8 अप्रैल की सुबह 7 बजे तक किस राज्य में कितने डोज दिए जा चुके हैं…

अब तक 7.87 करोड़ लोगों को पहला डोज और 1.14 करोड़ लोगों को दूसरा डोज दिया जा चुका है। इन्हें मिलाकर अब तक 9.01 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। गुरुवार सुबह 7 बजे तक 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 89 लाख डोज दिए गए हैं, वहीं उसके बाद राजस्थान में 82 लाख डोज दिए गए। अब तक वैक्सीनेशन में दूसरे नंबर पर चल रहा गुजरात तीसरे नंबर पर आ गया है। यहां अब तक 81 लाख से ज्यादा डोज दिए जा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी 70 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज दिए गए हैं। वहीं, कर्नाटक 52 लाख डोज के साथ 6वें नंबर पर है। यहां 47 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 5 लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।

भारत में 16 जनवरी को हेल्थकेयर वर्कर्स को टीका लगाने के साथ कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। 2 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी वैक्सीन लगने लगी थी। 1 मार्च 60 वर्ष से ऊपर के और 45-59 वर्ष के गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को वैक्सीन लगने लगी थी। इस बीच, कोरोना की दूसरी लहर हावी हुई और सरकार ने 1 अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीनेशन में शामिल कर लिया। अब तक सबसे ज्यादा वैक्सीन डोज सोमवार को दिए गए। उस दिन 24 घंटे में 43 लाख डोज दिए गए। यह एक दिन के सबसे अधिक डोज का रिकॉर्ड है। मंगलवार को इस आंकड़े में करीब 10 लाख डोज की गिरावट आई है। वहीं, बुधवार को इसमें 4 लाख डोज और कम हो गए।

 

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *