झारखंड में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 1312 नए मरीज मिले; सबसे अधिक 562 रांची में, आज रात 8 बजे के बाद दवा दुकानें ही खुलेंगी

  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi Coronavirus Outbreak Live | Corona Virus Cases In Jharkhand Ranchi Jamshedpur Dhanbad (COVID 19) Cases Death Toll Latest News And Updates

रांची/धनबाद/जमशेदपुर7 घंटे पहले

अब झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,29,596 पहुंच गई है। (फाइल फोटो)

राज्य में बुधवार काे 1312 नए संक्रमित मिले। इनमें से सबसे अधिक 562 मरीज रांची के हैं। रांची के चार लाेगाें समेत 7 लाेगाें की माैत भी हुई। मृतकों में चतरा, दुमका, कोडरमा से 1-1 और रांची से 4 मरीज शामिल हैं। वहीं, बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 30 अप्रैल तक के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। यह गुरुवार से लागू हाेगी। इसमें सरकार ने कई बंदिशें बढ़ा दी है। इसमें साफ किया गया है कि रविवार को बाजार बंद नहीं रहेंगे। यह आम दिनों की तरह ही निर्धारित समय पर खुलेंगे और बंद होंगे। गाइडलाइन में कहा गया है कि यह बंदिशें रात 8 बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए है। हालांकि दवा की दुकान को इसमें छूट दी गई है।

बुधवार को कहां मिले कितने मरीज
बोकारो में 39, चतरा में 10, देवघर में 34, धनबाद में 68, दुमका में 39, पूर्वी सिंहभूम में 149, गढ़वा में 13, गिरिडीह में 17, गोड्‌डा में 61, गुमला में 33, हजारीबाग में 48, जामताड़ा में 26, खूंटी में 13, कोडरमा में 26, लातेहार में 28, लोहरदगा में 16, पाकुड़ में 2, पलामू में 3, रामगढ़ में 57, रांची में 562, साहेबगंज में 34, सरायकेला में 2, सिमडेगा में 11 और पश्चिमी सिंहभूम में 21 नए मरीज मिले हैं।

पुलिस ने बुधवार रात 8 बजे के बाद खुले दुकान को लेकर दुकानदारों व राहगीरों को चेतावनी देकर छोड़ा। आज से कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बुधवार रात 8 बजे के बाद खुले दुकान को लेकर दुकानदारों व राहगीरों को चेतावनी देकर छोड़ा। आज से कार्रवाई की जाएगी।

शहर में बढ़ा काेराेना संक्रमण, निगम ने घटाया सैनिटाइजेशन का दायरा
इधर, राजधानी रांची में काेराेना का कहर जारी है। एक सप्ताह में संक्रमित मरीजाें की संख्या में अचानक तेजी आई है। फिलहाल 2600 से अधिक संक्रमित रांची में हैं। हालांकि जिस रफ्तार से संक्रमण फैल रहा है, उस रफ्तार से इसके चेन काे ताेड़ने के उपाय नहीं हो रहे हैं। पिछले वर्ष वायरस काे मारने के लिए नगर निगम की ओर से एक दिन बाद मोहल्लों काे सैनिटाइज किया जा रहा था। लेकिन इस बार सैनिटाइजेशन अभियान सीमित हाे गया है। मात्र 16 मशीन के भरोसे पूरे शहर काे सैनिटाइज करने का दावा किया जा रहा है।

बगैर मास्क के पकड़े गए युवकों पर डंडे बरसाए गए।

बगैर मास्क के पकड़े गए युवकों पर डंडे बरसाए गए।

धनबाद में मास्क के बगैर मिले लोगों पर बरसे डंडे, आज भी मास्क चेकिंग
वहीं, धनबाद शहर में मास्क काे लेकर बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया गया। SDO सुरेंद्र कुमार व DSP हेडक्वार्टर सरिता मुर्मू ने हीरापुर पार्क मार्केट में बगैर मास्क के चलने वालाें पर सख्ती दिखाई। अधिकारियाें ने दुकानदाराें और ग्राहकाें काे मास्क पहनने की हिदायत दी। वहीं, SDO ने बगैर मास्क के पकड़े गए युवकों पर डंडे बरसाए। उनसे उठक-बैठक भी कराई। बाद में सभी काे चेतावनी देकर छाेड़ा गया। बगैर मास्क के ग्राहकों के पकड़े जाने पर SDO ने संस्कार लेडिज कॉर्नर, मां काली साड़ी सेंटर और अनमाेल रेडिमेड नामक दुकानों काे बंद कराया। वहीं, श्रमिक चाैक, स्टेशन, सिटी सेंटर व कला भवन के पास ट्रैफिक DSP राजेश कुमार व DSP हेडक्वार्टर सरिता मुर्मू की देखरेख में मास्क जांच अभियान चलाया गया।

धनबाद में आज सिर्फ 15 केंद्राें पर लगेगा टीका
धनबाद में काेविड-19 वैक्सीन का स्टाॅक अब खत्म हाेने की कगार पर है। स्वास्थ्य विभाग के पास बुधवार काे काेविशील्ड वैक्सीन की 3530 और काेवैक्सीन की 1860 डाेज यानी कुल 5490 डाेज ही स्टाॅक में बच गए हैं। वैक्सीन की कमी काे देखते हुए गुरुवार काे सिर्फ 15 सेंटराें पर टीकाकरण का निर्णय लिया गया है।

जमशेदपुर में भी वैक्सीन की हुई कमी
वहीं, जमशेदपुर जिले में सरकारी सेंटरों के साथ ही अब निजी सेंटरों पर भी कोरोना वैक्सीन की कमी हाे गई है। बुधवार शाम शहर के तीन बड़े निजी सेंटर TMH, टाटा मोटर्स अस्पताल और मर्सी अस्पताल बारीडीह में भी वैक्सीन खत्म हो गई। यानी गुरुवार को शहर के सभी सरकारी सेंटरों के साथ-साथ बड़े निजी सेंटरों पर भी वैक्सीनेशन नहीं हाेगा। क्याेंकि जिला स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन की एक भी डोज नहीं बची है। जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल ने कहा कि टीका के लिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन जल्द पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद पहले की तरह सामान्य ढंग से टीकाकरण हाेने लगेगा। बताते चलें कि जिले में कुल 55 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *