IPL पर मंडरा रहा कोरोना का खतरा: वानखेडे़ स्टेडियम स्टाफ के 10 लोग और 6 इवेंट मैनेजर कोरोना पॉजिटिव; धोनी की CSK समेत 5 टीमें मुंबई में कर रही हैं प्रैक्टिस

  • Hindi News
  • Sports
  • IPL 2021 Coronavirus Update | Atfter KKR Nitish Rana, Wankhede Stadium Assistant Pitch Curator 10 Employees Test Postive For Covid 19

मुंबई2 मिनट पहले

मुंबई में राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ट्रेनिंग कर रही हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन पर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम के असिस्टेंट क्यूरेटर समेत 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही 6 इवेंट मैनेजर भी संक्रमित मिले। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सीनियर अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। ऐसे में इंदौर और हैदराबाद को स्टैंडबाई के तौर पर तैयार रहने को कहा गया है। मुंबई में 10 मैच होने हैं।

मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वहां मिनी लॉकडाउन के आसार दिख रहे हैं। हालांकि, BCCI को अब भी उम्मीद है कि IPL के मैच मुंबई में सफलतापूर्वक आयोजित होंगे। शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 47 हजार पॉजिटिव केस मिले। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी के मुताबिक वानखेडे़ मे मिले सभी संक्रमित खिलाड़ियों को आइसोलेट कर दिया गया है। महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स समेत 5 टीमें मुंबई में ट्रेनिंग कर रही हैं।

तैयारियों के लिए नए स्टाफ को वानखेडे बुलाया गया
अधिकारी ने बताया कि कांदिवली से नए ग्राउंड स्टाफ को बुलाया गया है। अब वे IPL की तैयारियों में जुटेंगे। न्यूज एजेंसी ने जब यही सवाल BCCI के एक अधिकारी से पूछा तो उन्होंने कहा कि बोर्ड भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर परेशान है। BCCI अधिकारी ने कहा कि अगर मुंबई में लॉकडाउन होता भी है तो टीमें बायो-बबल में हैं और सभी मैच बंद स्टेडियम में होने हैं।

शेड्यूल के मुताबिक मुंबई में होंगे सभी मैच
उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि मैच शेड्यूल के मुताबिक मुंबई में होंगे और दिल्ली की टीम वहां अपने पहले मैच में 10 अप्रैल को चेन्नई का सामना करेगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो भी हमारे पास ऑप्शन हैं। हैदराबाद और इंदौर को तैयार रहने कहा गया है। अगर परिस्थिति कंट्रोल से बाहर हुई, तो इन दोनों जगहों पर मैच आयोजित होंगे।

मुंबई में 5 टीमें कर रहीं ट्रेनिंग
मुंबई में राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ट्रेनिंग कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक इनमें से 4 टीमें वानखेडे के अलावा दूसरे स्टेडियम में ट्रेनिंग कर रही हैं। दिल्ली और पंजाब ब्रेबोर्न और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में ट्रेन कर रहीं। वहीं, KKR को डीवाई पाटिल स्टेडियम में प्रैक्टिस करने को कहा गया है।

CSK की कंटेंट टीम का एक सदस्य भी पॉजिटिव
राजस्थान रॉयल्स टीम आज शाम से मुंबई में ट्रेनिंग शुरू करेगी। पर चेन्नई की टीम में कोरोना का साया मंडराने लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स की कंटेंट टीम का एक सदस्य भी पॉजिटिव पाया गया है। इस बारे में चेन्नई का कहना है कि वह सदस्य किसी भी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ के संपर्क में नहीं आया था और उसे पूरी तरह आइसोलेट कर दिया गया है।

अक्षर पटेल और नीतीश राणा भी हो चुके पॉजिटिव
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कैपिटल्स के मैनेजमेंट ने अक्षर के कोरोना संक्रमित होने की खबर की पुष्टि कर दी है। अक्षर दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो कोरोना संक्रमित हुए हैं। उनसे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के नीतीश राणा भी पॉजिटिव हो गए थे। नीतीश के संक्रमित होने की खबर सबसे पहले भास्कर ने ही ब्रेक की थी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *