धूम मचा रहा है अंकुश राजा का भोजपुरी विवाह गीत ‘देख ला ए साली’, तृषाकर मधु का दिखा जबरदस्त अंदाज, देखें VIDEO

अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है.

अंकुश राजा (Ankush Raja) का सुपरहिट शादी स्पेशल सॉन्ग ‘देख ला ए साली’ (Dekh La Ye Sali) रिलीज हुआ है जो खूब धूम मचा रहा है. ये गाना शादी सीजन को ध्यान में रखकर बनाया गया है. गाने में अंकुश राजा का साथ दिया है भोजपुरी एक्ट्रेस तृषाकर मधु (Trishakar Madhu) ने.

VIDEO​ | Ankush Raja​ | देख ला ए साली | Dekh La Ye Sali | Shilpi Raj​ | लगन स्पेशल भोजपुरी सांग 2021 |Trishakar Madhu | सिनेमा जगत में ऐसी कई म्यूजिकल जोड़ियां हैं जो अपने गानों से धूम मचाती है. नदीम-श्रवण (Nadeem-Shravan), विशाल-शेखर (Vishal-Shekhar), लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल (Laxmikant-Pyarelal), शंकर-एहसान-लॉय (Shankar-Ehsaan-Loy), आदि जैसे दिग्गज म्यूजिक के क्षेत्र में करिश्मा करते हैं. ऐसी ही एक जोड़ी भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा में धूम मचाती है. ये जोड़ी है अंकुश और राजा (Ankush Raja) की. भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सिंगर अंकुश राजा अपनी जोड़ी और गायकी के लिए इंडस्ट्री में खूब प्रसिद्ध हैं. दोनों के गाने जब भी रिलीज होते हैं वो बवाल मचा देते हैं. आज ही अंकुश राजा का सुपरहिट शादी स्पेशल सॉन्ग ‘देख ला ए साली’ (Dekh La Ye Sali) रिलीज हुआ है जो खूब धूम मचा रहा है. ये गाना शादी सीजन को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसका फिल्मांकन भी बहुत मजेदर ढंग से किया गया है. दूल्हे की सालियों के साथ मस्ती-मजा करने की परंपरा पुरानी है. इस गाने में भी ऐसा ही दिखाया गया है. दूल्हे की साली के रूप में खूबसूरत भोजपुरी अभिनेत्री तृषाकर मधु (Trisha Kar Madhu) नजर आ रही हैं. लाल लहंग में वो गजब ढा रही हैं. शादी के स्टेज पर कमाल का डांस होते नजर आ रहा है.

Youtube Video

आपको बता दें कि अंकुश राजा का सुपरहिट गाना ‘देख ला ए साली’ म्यूजिक वाइड के यूट्यूब चैनल पर आज ही रिलीज किया गया है. गाने को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कुछ ही घंटों में गाने ने हजारों व्यूज बटोर लिए हैं. खबर लिखे जाने तक गाने के 94,765 व्यूज हैं और जल्द ही ये आंकड़ा एक लाख के पार जाने वाला है. इस गाने को लिखा है गर्दा सियादीह ने और इसे म्यूजिक दिया है छोटू रावत ने. गाने के निर्देशक सुशांत चंदन हैं और इसे प्रोड्यूस किया है नीरज सिंह ने.




Source link

Tags: ankush raja, ankush raja bawal gana, ankush raja bhojpuri, ankush raja bhojpuri gana, ankush raja bhojpuri songs, ankush raja film, ankush raja gana, ankush raja gane, ankush raja ka gaana, ankush raja ka gana, ankush raja ke gaana, ankush raja ke gaane, ankush raja ke gana, ankush raja ke gane, ankush raja latest song 2021, ankush raja latest songs, ankush raja song, ankush raja song list, ankush raja songs, ankush raja songs 2021, bawal bhojpuri, bhojpuri dj song, bhojpuri film, Bhojpuri gaana, bhojpuri gana, bhojpuri hit song, bhojpuri ke gane, bhojpuri music, bhojpuri song, bhojpuri song 2021, bhojpuri song list, bhojpuri songs, bhojpuri songs 2021, bhojpuri superhit song, latest bhojpuri song, latest bhojpuri song 2021, new bhojpuri song, New Bhojpuri Song 2021, trisha kar madhu, trishakar madhu, trishakar madhu photo, trishakar madhu pics, viral bhojpuri songs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *